Bollywood News


मौत से लड़ रहे फराज़ खान के लिए सलमान आए आगे, किया ये सराहनीय काम

मौत से लड़ रहे फराज़ खान के लिए सलमान आए आगे, किया ये सराहनीय काम
बॉलीवुड दबंग सलमान खान लोगों की दिल खोलकर मदद करते हैं ये बात तो सभी को पता है। उनकी दरियादिली के ना जाने कितने किस्से सुर्खियां बटोर चुके हैं, अब उन्होंने एक और सराहनीय काम करके लोगों का दिल जीत लिया है| बता दें कि आईसीयू में मौत से जंग लड़ रहे फिल्म 'मेहंदी' के अभिनेता फराज खान के सारे बिल सलमान खान ने चुका दिए हैं।

यह जानकारी कश्मीरा शाह ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के साथ साझा की है। अगर आपको याद हो कश्मीरा, सलमान के साथ 'दुल्हन हम ले जाएंगे'. 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेता के इस लाबिलेतारिफ़ काम की सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है|

कश्मीरा शाह ने सलमान खान की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आप सच में महान इंसान हो। फराज खान और उनके मेडिकल बिल्स का ध्यान रखने के लिए शुक्रिया। फराज खान क्रिटिकल कंडिशन में थे और सलमान उनके साथ खड़े हुए और उनकी मदद की जैसे वह अभी तक कई लोगों की करते आए हैं। अगर लोगों को यह पोस्ट नहीं पसंद आती है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। आपके पास मुझे अनफॉलो करने की चॉइस है। मेरा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में मैं जितने लोगों से मैं मिली हूं, वह उनमें से सबसे सच्चे इंसान हैं"। देखिये-



फराज़ खान की बात करें तो वह फिल्म 'मेहंदी' में रानी मुखर्जी के को-स्टार रह चुके हैं और उन्होंने फिल्म 'फरेब' में भी अपने अभिनय से दर्शकों को खासा प्रभावित किया था। वह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 25 लाख रुपये की ज़रूरत थी। वह बेंगलुरु के हॉस्पिटल में एडमिट है, उनका परिवार इलाज के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहा था। अब सलमान खान ने उनके सारे मेडिकल बिल्स भर दिए हैं|

End of content

No more pages to load