रणवीर सिंह के सितारे फ़िलहाल बुलंदियों पर हैं और उनकी आखिरी तीनो फ़िल्में, 'पद्मावत', 'सिम्बा' और 'गली बॉय' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं | उनकी आगामी फिल्मों को लेकर भी फैन्स काफी उत्सुक हैं जिनकी लिस्ट में '83' और 'जयेश्भाई जोरदार' के बाद अब एक और फिल्म जुड़ती दिख रही है, रोहित शेट्टी की 'अंगूर' रीमेक |
बीते दिनों खबर थी की अंगूर का ये रीमेक जो की रोहित शेट्टी शाहरुख़ खान के साथ बनाना चाहते थे अब रणवीर सिंह को लेकर बनाने के मूड में हैं जिसके लिए उन्होंने रणवीर से बात भी की है | अब मामले में नया अपडेट ये है की रणवीर के साथ फिल्म में अभिनेत्रियों के नाम भी फाइनल हो गए हैं| रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फ़र्नांडेज़ रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी और ये पहला मौका होगा जब ये तीनो कलाकार एक साथ काम करेंगे |
बता दें की गुलज़ार के निर्देशन में बनी 'अंगूर' में संजीव कुमार डबल रोले में दिखे थे और साथ ही देवें वेरमा, मोशिनी चैटर्जी, अरुणा इरानी, दीप्ति नवल भी नज़र आये थे | अंगूर का रीमेक अगर फ्लोर पर जाता है तो ये पहला मौका होगा रणवीर सिंह को फैन्स डबल रोल में देखेंगे | फिलहाल वे हमें दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बाद पहली बार दिखेंगे कबीर खान की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म '83' में जो की इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो सकती है|
रणवीर संग 'अंगूर' के रीमेक के लिए फाइनल हुई ये अभिनेत्रियाँ?
Thursday, October 15, 2020 15:12 IST


