Bollywood News


शादी की आठवीं सालगिरह पर करीना कपूर ने बताया हैप्पी मैरिज लाइफ का मंत्र

शादी की आठवीं सालगिरह पर करीना कपूर ने बताया हैप्पी मैरिज लाइफ का मंत्र
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को आज 8 साल पूरे हो गए। 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधने वाले सैफ और करीना बहुत जल्द एक बार फिर से पैरंट्स बनने जा रहे हैं। अपनी वेडिंग ऐनिवर्सरी पर बेबो ने अपने सैफ के लिए काफी प्यार भरा मेसेज लिखा है। सैफ को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए करीना ने एक प्यारी सी तस्वीर इन्स्द्ताग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट में करीना ने अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ के बारे में भी लोगों को बताया है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि, "एक समय की बात है, एक लड़की बेबो थी और एक लड़का जिसका नाम सैफू था। दोनों को सफहेट्टी और वाइन बहुत पसंद था और इसके बाद भी हमेशा वे खुश रहे, अब आप सबको हैप्पी मैरिज का मंत्र पता चल गया हो गया"| अभिनेत्री की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



अपने इस पोस्ट में आखिर में सैफ को करीना ने हैप्पी ऐनिवर्सरी लिखकर विश किया है। बता दें कि इस वक्त करीना, सैफ और तैमूर पटौदी पैलेस में हैं, करीना ने हाल में दिल्ली में अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान हैं। वहीं सैफ अली खान की अगली फिल्म 'भूत पैलेस' है, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी नज़र आनेवाले हैं। दोनों के फैन्स फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load