Bollywood News


'द वाइट टाइगर' से प्रियंका चोपड़ा व राजकुमार राव का फर्स्ट लुक जारी

'द वाइट टाइगर' से प्रियंका चोपड़ा व राजकुमार राव का फर्स्ट लुक जारी
प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं रामीन बहरानी की आगामी ड्रामा फिल्म 'द वाइट टाइगर' में | ये फिल्म लेखक अरविन्द आदित्य की इसी नाम की बेस्टसेलर नॉवेल पर आधरित है जिसमे प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव कहानी के मुख्य पात्रों पिंकी मैडम और अशोक के किरदारों में दिखेंगे |

फिल्म की शूटिंग कोरोना के बाद फिर एक बार शुरू हो चुकी है और हाल ही में प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपने किरदार का फर्स्ट लुक फैन्स के साथ शेयर किया | पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा की उन्हें पिंकी मैडम का किरदार निभा कर बेहद ख़ुशी हो रही है और ये एक ऐसी कहानी है जिसे बताना ज़रूरी है | पप्रियंका के साथ ही राजकुमार ने भी फिल्म से अपने किरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया जिसमे वे एक सूट पहने हुए हाथ में बैग पकड़े दिख रहे हैं | देखिये दोनों की पोस्ट-



बता दें की रमिन बहरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका औ र्रज्कुमार के साथ आदर्श गौरव, आरॉन वैन, वेदान्त सिन्हा, पेर्री केपरनारोस, व नल्नीश नील भी अहम् किरदार निभाते दिखेंगे | द वाइट टाइगर के निर्माता हैं रमिन बहरानी और मुकुल देओरा और ये फिल्म जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी |

End of content

No more pages to load