Bollywood News


मालदीव के स्विमिंग पूल में इस तरह रिलैक्स कर रहे हैं वरुण धवन

मालदीव के स्विमिंग पूल में इस तरह रिलैक्स कर रहे हैं वरुण धवन
भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब बॉलीवुड सितारे बाहर घूमने के लिए निकलने लगे हैं| इस समय प्रतिभावान अभिनेता वरुण धवन मालदीव में एंजॉय कर रहे हैं| उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, इसमें वह स्विमिंग पूल में रिलैक्स करते दिख रहे हैं|

सोशल मीडिया यूजर्स वरुण की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं| फोटो में वरुण ऑरेंज शॉर्ट्स और ब्लू गोगल्स में दिख रहे हैं| फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, 'पानी की तरह बनें जो दरारों में से भी अपना रास्ता बना लेता है- Bruce lee, | देखिये -



वरुण के फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में, उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नंबर1' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोनोवायरस के कारण अब इस फिल्म को दिवाली के मौके पर अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load