Bollywood News


रोहित शेट्टी - रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर जोड़ी अब दिखाएगी 'सर्कस'

'सिम्बा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक साथ फैन्स पर जादू चलाने वाली रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर के बार बड़े परदे पर कमाल दिखाने के लिए तैयार है | बीते दिनों खबर आई थी की रोहित शेट्टी 1982 की हित कॉमेडी फिल्म 'अंगूर' के रीमेक में रणवीर सिंह को लेने की तैयारी कर रहे हैं और अब इस खबर पर आधिकारिक मुहर भी लग गयी है |

जी, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी बड़े परदे पर लौटने के लिए तैयार है उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' में | ये फिल्म शेक्सपियर के प्ले 'कॉमेडी ऑफ़ एर्रर्स' से प्रेरित होगी जिसे रोहित अपने अंदाज़ में पेश करेंगे | सर्कस में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फ़र्नांडेज़ और पूजा हेगड़े पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी और साथ ही 'चूचा' उर्फ़ वरुण शर्मा भी एक अहम् किर्दाकार में नज़र आएँगे | तरन आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी-



फ़िल्मी परदे पर रणवीर सिंह हमें जल्द कबीर खान की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण के साथ फिर एक बार दिखाई देंगे| इसके अलावा वे अक्षय कुमार व् कैटरिना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' में भी कमियों रोल में नज़र आएँगे जिसके बाद उनके दर्शन हमें दिव्यांग ठक्कर की सामाजिक-कॉमेडी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में होंगे|

End of content

No more pages to load