Bollywood News


बिग बॉस 14: 16वां दिन- आज फ़्रेशर्स चुनेंगे घर का एक और सीनियर

बिग बॉस 14: 16वां दिन- आज फ़्रेशर्स चुनेंगे घर का एक और सीनियर
'बिग बॉस 14' के वीकेंड का वार में हमने देखा कि सलमान खान ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में घरवालों की खिंचाई की, उन्हें फटकार लगाई। जहां ऐजाज खान पर आरोप लगाने को लेकर सलमान ने जैस्मिन भसीन को उनकी गलतफहमी बताया, वहीं अचानक उन्होंने खेल में ट्विस्ट आने की जानकारी भी घरवालों को दी।

हाल ही में शेयर किए गए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि इस बार सोमवार का वार एपिसोड धमाकेदार साबित होने वाला है| शो की शुरुआत रात 10 बजे होगी, जिसमें सलमान घरवालों को बॉटम थ्री कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को बाहर करने का मौका घरवालों को देंगे। इसी दौरान कंटेस्टेंट्स को कुछ टास्क भी दिए जाएंगे, जिसमें वह जिनसे हेट करते हैं उनके ऊपर फोम स्प्रे करते नज़र आएगें| देखिये-



बता दें कि इस हफ्ते जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जान कुमार सानू और शहजाद देओल बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन जैस्मिन और रुबीना सुरक्षित हो गए हैं, जबकि अभिनव, शहजाद और जान कुमार सानू डेंजर ज़ोन में हैं, इन्हीं में से कोई एक सदस्य बेघर होगा।

आने वाले एपिसोड में रुबीना जहां राहुल पर स्प्रे करेंगी, वहीं जैस्मिन ऐजाज पर और निक्की अभिनव पर फोम की बारिश करती नज़र आएगीं। निक्की अभिनव के लिए यह भी कहती दिखाई दे रही हैं कि वह ये डिजर्व करते हैं। सोमवार की रात से कंटेस्टेंट्स के कन्फर्म होने की लड़ाई शुरू होनेवाली है।

खेल में एक मजेदार मोड़ आनेवाला है, जिसमें तूफानी सीनियर्स की अपनी-अपनी टीम होगी और फ्रेशर्स को यह फैसला लेना है कि वह किनकी टीम ज़ॉइन करेंगे या करेंगी। अब किसके हिस्से में कौन आता है, इसका नजारा आज सोमवार की रात 'बिग बॉस 14' में देखने को मिलेगा|

End of content

No more pages to load