Bollywood News


'जर्सी' शूट के दौरान उत्तराखंड में जमकर पसीना बहा रहे शाहिद कपूर

'जर्सी' शूट के दौरान उत्तराखंड में जमकर पसीना बहा रहे शाहिद कपूर
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' के उत्तराखंड शेड्यूल को पूरा कर लिया है| अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया है, शाहिद कपूर तेलुगू फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं| वह इस फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगे|

शाहिद कपूर ने अपनी एक तस्वीर लोगों के साथ साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जर्सी का एक और शेड्यूल खत्म हो गया है, मैं उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने हमें राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में अपनी फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने दिया और हमने इसे सफल तरीके से पूरा कर लिया है"| देखिये-



मृणाल ठाकुर ने भी राज्य सरकार आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था उन्होंने कहा था कि, 'राज्य के कई खूबसूरत स्थानों में फिल्म के शेड्यूल को सुरक्षित रूप से शूट करने और इसे सफल तरीके से पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद करती हूँ"| जर्सी का निर्देशन गौतम तिन्नानाउरी कर रहे हैं, इस फिल्म के तेलुगू वर्जन का भी निर्देशन गौतम ने ही किया है, अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load