Bollywood News


अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर कराया बेबी बम्प का फोटोशूट, फैन्स का प्यार

अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर कराया बेबी बम्प का फोटोशूट, फैन्स का प्यार
अगस्त में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फैन्स को अपने पैरंट्स बनने की खुशखबरी दी थी और बताया था की अनुष्का अगले साल जनवरी में मां बनने वाली हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर अनुष्का कई बार अपने बेबी बंप को फ्लौन्ट करते हुए तसवीरें साझा कर चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने एक और खूबसूरत फोटोशूट करवाया है |

अनुष्का इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। उन्होंने वहीं पर ली गई अपनी कुछ नई तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं, इन तस्वीरों में जंप सूट में उनका बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है और उनके चेहरे की स्माइल उनकी इन खुशियों की कहानी भी कह रही हैं। अनुष्का इन तस्वीरों में धूप का लुत्फ उठा रही हैं, उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पॉकेटफुल ऑफ़ सनशाइन"| इस तस्वीर पर अनुष्का के फैन्स दिल खोलकर प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। देखिये-

View this post on Instagram

Pocketful of sunshine ☀️☺️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



अनुष्का ने कुछ समय पहले स्विमिंग पूल के सामने ब्लैक स्विमसूट में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में भी उनका बेबी बंप नज़र आ रहा था। फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2018 में फिल्म 'ज़ीरो' में नज़र आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी।

End of content

No more pages to load