Bollywood News


राजकुमार राव - कृति सेनन की अगली कॉमेडी फिल्म इस दिन जाएगी फ्लोर पर!

राजकुमार राव - कृति सेनन की अगली कॉमेडी फिल्म इस दिन जाएगी फ्लोर पर!
राजकुमार राव और कृति सेनन की एंटरटेनिंग जोड़ी फैन्स को 'बरेली की बर्फी' (2017) के बाद फिर एक बार हंसाने आने वाली है निर्माता दिनेश विजन की अगली अनटाइटल्ड फिल्म में | इस कॉमेडी-ड्रामा प्रोजेक्ट से हिंदी सिनेमा में डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं गुजराती फ़िल्में 'केवी रीते जैश' और 'बे यार' हिट्स के निर्देशक अभिषेक जैन|

इतना ही नहीं, इस बार राजकुमार व कृति के साथ परेश रावल और डिंपल कपाडिया भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखेंगे | रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म में राजकुमार - कृति पति - पांति के किरदार में दिखाई देंगे जो की अनाथ हैं और अपने लिए मां - बाप यानी परेश रावल और डिंपल कपाड़िया को गोद ले लेते हैं जिसके बाद कहानी में मज़ेदार ट्विस्ट आते हैं | फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में 30 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है

राजकुमार जल्द हमें हंसल मेहता की कॉमेडी-ड्रामा 'छलांग' में नुश्रत भरुचा के साथ दिखेंगे जो की 13 नवम्बर को रिलीज़ होगी | इसके बाद वे 12 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली अनुराग बासु की लूडो में एक बड़े ही दिलचस्प किरदार में नज़र आएँगे जिसकी झलक कल रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिली थी | वहीँ कृति सेनन की अगली फिल्म है लक्ष्मण उटेकर की 'मिमी' जिसकी रिलीज़ डेट फिलहाल सामने नही आई है |

End of content

No more pages to load