Bollywood News


ईद 2021 पर रिलीज़ होगी 'सत्यमेव जयते 2', दिखेगा जॉन अब्राहम का ज़बरदस्त किरदार

इस साल भले ही ईद पर कोई नई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई लेकिन 2021 में ईद धमाकेदार होने वाली है| जी हां, सलमान खान को टक्कर देने जॉन अब्राहम आ गए हैं, अगले साल ईद पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी गई है| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम के माध्यम से लोगों के साथ साझा की है|

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए तरन आदर्श ने लिखा कि, " SHOOT BEGINS TODAY ...# सत्यमेव जयते 2 का फिल्मांकन - #जॉन अब्राहम और #दिव्या कुमार खोसला अभिनीत - आज #लखनऊ में शुरू हो रहा है ... जनवरी 31, 21 तक जारी रहेगा ... अगले साल की शुरुआत में #मुंबई स्टूडियो में भी शूटिंग होगी ... निर्देशन # मिलाप जावेरी द्वारा ... 12 मई 2021 को रिलीज़, # ईद # ईद 2021"| इस खबर के सामने आते ही जॉन अब्राहम के फैन्स काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं| देखिये-



बता दें कि लॉकडाउन के दौरान डायरेक्टर मिलाप जावेरी सत्यमेव जयते 2 की स्क्र‍िप्ट पर काम कर रहे थे, हाल ही में की गई घोषणा के अनुसार इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है जो जनवरी तक चलेगी| फिल्म का पहला पार्ट भ्रष्टाचार, राजनीति, और आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमता नज़र आया था, इस बार सत्यमेव जयते 2 में क्या नया होगा यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा|

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मिलाप ने शूट लोकेशन पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बताया कि फिल्म की शूट लोकेशन और कहानी मुंबई से लखनऊ कर दी गई है| मिलाप ने बताया था कि सत्यमेव जयते 2 में पहले पार्ट से दस गुना ज्यादा एक्शन होगा, इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या कुमार खोसला, मनोज बाजपेयी, नोरा फतेही और दया शंकर पांडे भी नजर आएंगे| हिंदी सिनेमाप्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहा हैं|

End of content

No more pages to load