Bollywood News


भाई की हल्दी सेरेमनी पर बेहद खुश दिखी कनागन, शेयर किया ये विडियो

भाई की हल्दी सेरेमनी पर बेहद खुश दिखी कनागन, शेयर किया ये विडियो
कंगना रानौत बीते दिनों कई कारणों से चर्चा में रही जिनमे ज़्यादातर नेगेटिव ही रहे मगर कुछ दिन पहले उन्होंने नेगाटिविटी से हटके फैन्स को एक खुशखबरी दि जब उन्होंने अपने भाई करण की शादी की खबर सबको दी थी | कंगना ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर एक और पोस्ट की है जिसमे उन्होंने भाई की हल्दी सेरेमनी से विडियो फैन्स के साथ शेयर किया है |

विडियो में कंगना हल्दी सेरेमनी के मौके पे अपने भाई के हाथों पर मेहंदी बेहद खुश नज़र आ रही हैं और साथ ही बैकग्राउंड में उन्ही की फिल्म 'क्वीन' का गाना लन्दन ठुमकदा बज रहा है | कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा की उनकी बहन रंगोली चंदेल की शादी के बाद उनके परिवार में कोई शादी नहीं हुई मगर अब उनके भाइयों करण और अक्षत दोनों की की शादी हो रही है | ये विडियो कंगना ने करण की हल्दी से शेयर किया, देखिये -



फिल्मों की बात की जाए तो कंगना परदे पर आखिरी बार इस साल जनवरी में अश्विनी अईयर तिवारी की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'पंगा' में दिखी थी | उनकी आगामी फिल्म ए एल विजय के निर्देशन में बनी रही तमिल नाडू की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' है | विष्णु वर्धन इन्दुरी व शैलेश सिंह द्वारा निर्मित थलाइवी की नयी रिलीज़ डेट का फिलहाल एइलान नहीं किया गया है|

End of content

No more pages to load