Bollywood News


बॉलीवुड में वरुण धवन के 8 साल पूरे, इस तरह किया फैन्स का शुक्रियादा

बॉलीवुड में वरुण धवन के 8 साल पूरे, इस तरह किया फैन्स का शुक्रियादा
बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले प्रतिभावान अभिनेता वरुण धवन ने इंडस्ट्री में 8 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर, 2012 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। वरुण धवन ने इस मौके पर ट्विटर अकाउंट पर अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा है।

वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म प्रमोशन के दौरान फैंस के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ वरुण धवन ने लिखा, 'आपके और मेरे बीच शुरू हुए इस सफर को आठ साल हो चुके हैं। जब किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया तब विश्वास करने के लिए शुक्रिया। मुझे हर शहर का दौरा याद है। इस दौरान आपके पत्र, तोहफे, टैटू और सबसे जरूरी चीज प्यार। मैं जब भी रोया आप भी रोए, मैं हंसा तो आप भी हंसे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे पता है कि मैंने जो कुछ भी किया है, उसे आपने सराहा है। सुरक्षित रहें सभी को मेरा प्यार, वरुण"| देखिये-



बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के बाद वरुण धवन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है, अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के दम पर उन्होंने फैंस के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। वरुण धवन ने अपने 8 साल के करियर में 'मैं तेरा हीरो', 'बदलापुर', 'कलंक', 'अक्टूबर', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'दिलवाले' जैसी फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अपने पिता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कुली नं. 1' में सारा अली खान के साथ नज़र आएंगे। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load