Bollywood News


इस दिन दिखेगा राजामौली की आरआरआर से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक!

बाहुबली फिल्म सीरीज़ के निर्देशक एस एस राजामौली की अगली मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'आर आर आर' को लेकर फैन्स से लेकर फिल्म स्टार्स तक हर कोई उत्सक है | हर कोई यही देखना चाहता है की आखिर राजामौली इस बार कैसा धमाका करने वाले हैं | कुछ समय पहले फिल्म से राम चरण का लुक कुछ समय पहले जारी हुआ था जिसे देख कर फैन्स की उत्सुकता काफी बढ़ गयी थी और अब हमें फिल्म के मुख्य किरदार की पहली झलक भी मिलने वाली है |

जी, आर आर आर में तेलुगु योद्धा कोमारम भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर एन टी आर जूनियर का फर्स्ट लुक हमें देखने को मिलने वाला है परसों यानि 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे | इस बात की जानकारी आर आर आर के निर्माता डीवीवी एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा थोड़ी देर पहले ही साझा की गयी, देखिये -



राजामौली की आर आर आर एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है और ये देश की सबसे महँगी फिल्मों में से एक है जिसका बजट करीब 400 करोड़ है | फिल्म में एनटीआर जूनियर, राम चरण, व आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे | साथ ही ओलिविया मोरिस, रे स्टीवेंसन, एलिसन डूडी, समुथिराकानी, स्पंदन चतुर्वेदी, छत्रपति सेखर और केमियों रोल में अजय देवगन व श्रिया सरन भी नज़र आएँगे|

End of content

No more pages to load