Bollywood News


आरआरआर से जूनियर एनटीआर के फर्स्ट लुक का टीज़र है दमदार, कल दिखेगी पूरी झलक!

राजामौली अगर किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं तो उसका ग्रैंड होना तय है | बाहुबली फेम निर्देशक राजामौली जल्द एक और ग्रैंड फिल्म आरआरआर लेकर आने वाले हैं जिससे जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक कल जारी होने वाला है | आरआरआर में जूनियर एनटीआर तेलुगु कबायली योध्हा कोमारम भीम के किरदार में नज़र आएँगे जिसके फर्स्ट लुक का टीज़र थोड़ी देर पहले रिलीज़ किया गया है |

फर्स्ट लुक के टीज़र में एनटीआर जूनियर की एक धांसू झलक देखने को मिल रही है जिसमे वे हाथ से नदी में पड़ा एक भाला उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं हालांकि उनका चहरा टीज़र में नहीं दिखाया गया है | उनके किरदार 'कोमारम भीम' की पूरी झलक हमें कल देखने को मिलेगी जब उनका पूरा लुक सामने आएगा | फिलहाल देखिये उनके फर्स्ट लुक का टीज़र-



आरआरआर एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसमे एनटीआर जूनियर, राम शरण, और अलिया भट्ट मुख्य किरदारों में दिखेंगे | साथ ही समुथिराकानी, स्पंदन चतुर्वेदी, छत्रपति शेखर, ओलिविया मोरिस, रे स्टीवेंसन, एलिसन डूडी, और कमियों रोल में अजय देवगन व श्रिया सरन भी नज़र आएँगे |

End of content

No more pages to load