Bollywood News


विजय सेतुपति ने इसलिए छोड़ी श्रीलंकाई क्रिकेटर मुरलीधरन की बायोपिक ‘800'

विजय सेतुपति ने इसलिए छोड़ी श्रीलंकाई क्रिकेटर मुरलीधरन की बायोपिक ‘800'
बता दें कि कुछ दिनों पहले तमिल के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800' की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस फिल्म का तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विरोध होना शुरू हो गया। कई बड़ी फिल्म हस्तियों ने मुरलीधरन की बायॉपिक को बायकॉट करने की मांग शुरू कर दी। फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए विजय सेतुपति ने फिल्म को छोड़ने का फैसला ले लिया है।

विजय सेतुपति ने मुथैया मुरलीधरन के नोट को ट्वीट करते हुए लिखा, `धन्यवाद.. अलविदा..`। इस नोट में मुथैया मुरलीधरन ने विजय सेतुपति को फिल्म को वापस लेने का अनुरोध किया था। मुरलीधरन ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते थे कि उनको किसी भी प्रकार का कोई नुकसान पहुंचे। मुरलीधरन का अनुरोध स्वीकार करते हुए विजय फिल्म से हट गए हैं।देखिये-



खबरों की माने तो लोगों का मानना है कि मुरलीधरन के जीवन पर बन रही '800' में उनका महिमामंडन किया जाएगा और किस तरह से उन्होंने तमिलभाषी विरोधी श्रीलंकाई नेताओं का साथ दिया, उसे छिपाया जाएगा। कई राजनेता मुरलीधरन पर यह आरोप लगाते हैं कि तमिलभाषी होने के बावजूद उन्होंने श्रीलंका में तमिलभाषियों के खिलाफ काम करने वाले श्रीलंकाई राजनेताओं और सरकारों का साथ दिया है। इस खबर के सामने आते ही विजय सेतुपति और क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के फैन्स काफी नाखुश नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load