बता दें कि आदित्य कपूर, सान्या, अभिषेक, फातिमा और राजकुमार की आगमी फिल्म 'लूडो' का पहला गाना 'आबाद बर्बाद' हाल ही में रिलीज़ कर दिया गया है| यह खूबसूरत ट्रैक एक साथ 4 कहानियां दर्शकों के सामने प्रस्तुत करता है| अनुराग बसु निर्देशित इस एंथोलॉजी फिल्म के गाने में आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, रोहित सराफ और पार्ले माने नज़र आ रहे हैं|
आबाद बर्बाद एक दिल को छू लेने वाला ट्रैक है, जिसे संदीप श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया है, जबकि अर्जित सिंह ने इसमें अपनी आवाज से चार-चाँद लगा दिए हैं| इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, इस गाने में आदित्य कपूर और सान्या मल्होत्रा का रोमांस दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा हैं| इस गाने में फिल्म की चारों कहानियो की झलक देखने को मिलती है| देखिये-
लूडो में पंकज त्रिपाठी, इनायत वर्मा, आशा नेगी और शालिनी वत्स भी नज़र आने वाले हैं| फिल्म भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की गई है और अनुराग बसु, भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और तानी बसु द्वारा निर्मित है| यह फिल्म 12 नवंबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी| हिंदी फिल्मों के शौकीन इसके रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|
'लूडो' का पहला गाना 'आबाद बर्बाद' रिलीज़, खूबसूरत ट्रैक के साथ नज़र आती हैं 4 कहानियां
Thursday, October 22, 2020 10:49 IST
