Bollywood News


नेहा धूपिया ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से लगाई लोगों के दिलों में आग

नेहा धूपिया ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से लगाई लोगों के दिलों में आग
इतने लम्बे समय से कोरोना की वजह से अपने-अपने घरों में बंद लोग अब बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। फिल्मी दुनिया की बात करें तो जहां कई स्टार्स अपने काम पर लौट गए हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो छुट्टी मनाने के लिए बाहर निकले हैं और उनमें से एक नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी हैं। यह दोनों मालदीव वेकेशन का लुत्फ खूब जमकर उठा रहे हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने इन्स्टाग्राम पर मालदीव की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इनमें अभिनेत्री का कातिलाना लुक लोगों का काफी ध्यान खींच रहा है|

नेहा और अंगद बेदी और अपनी बेटी मेहर के साथ इस मालदीव हॉलिडे को खूब जमकर इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में मालदीव वकेशन पर गईं नेहा धूपिया लगातार अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नेहा धूपिया पिंक बिकनी में पूल पिलो पर लेटी दिख रही हैं, नेहा धूपिया ने जो नई तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह पूल में लेटकर धूप का मजा लेती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा स्विमवेयर में किलर नजर आ रही हैं और हर तस्वीर में वह अलग-अलग पोज़ देती दिख रही हैं। देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेहा ने यहां अपनी बेटी मेहर के 23 महीने पूरे होने को सेलिब्रेट भी किया है| लॉकडाउन ओपन होते ही बॉलिवुड के कई सितारे हॉलिडे पर निकल चुके हैं। इससे पहले भी नेहा ने मालदीव की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालदीव के उस रेजॉर्ट के अंदर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वह रह रही हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर इस हॉलिडे की कई और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। रेजॉर्ट के अंदर किस तरह की व्यवस्था है, उसका नजारा भी उन्होंने दिखाया है|

End of content

No more pages to load