Bollywood News


'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज़, भीम की भूमिका में आएंगे नज़र

एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' की टीम लॉकडाउन में मिली ढील के बाद से कड़ी मेहनत में कर रही है| इस हफ्ते की शुरुआत में आरआरआर के आधिकारिक हैंडल ने घोषणा की थी कि वे भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज़ करेंगे| कुछ समय पहले उन्होंने एक छोटा सा टीजर से लोगों सामने प्रदर्शित किया था जिसने उनकी उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया था| हाल ही में 'रामचरण' के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है, जिसको देखकर दर्शक फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं|

यूट्यूब पर रिलीज़ के गए इस दमदार फर्स्ट लुक में जूनियर एनटीआर काफी आकर्षक लग रहे हैं| उनका जबरदस्त अभिनय दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है, फिल्म के पहले लुक को देखकर अभिनेता के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं| बैकराउंड मूजिक से लेकर आश्चर्यचकित दृश्य तक सब कुछ एकदम स्टिक तरीके से लोगों के सामने प्रदर्शित किए गए हैं| देखिये-



फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार अलग-अलग भूमिका में नज़र आएगें| एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है|

यह फिल्म कई भारतीय भाषाओं जैसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी| 'आरआरआर' एक अखिल भारतीय फिल्म है, जिसे डीवीवी डनैय्या ने डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया है|

End of content

No more pages to load