Bollywood News


सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद 2021 पर देगी बड़े पर्दे पर दस्तक

सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद 2021 पर देगी बड़े पर्दे पर दस्तक
बता दें कि सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' को 2020 की ईद पर रिलीज़ करना चाहते थे और उनके पास फिल्म को खत्म करने के लिए मात्र 6-7 महीने थे। इतनी जल्दी फिल्म की शूटिंग को खत्म करना आसान नहीं था, लेकिन सलमान ने बहुत तेज गति से काम किया। फिल्म लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लग गया और सलमान की ख्वाहिश अधूरी रह गई। शूटिंग फिर शुरू हो गई है, सिनेमाघर फिर खुल गए हैं। सलमान ने हाल ही में राधे की शूटिंग की। नवंबर में 10-15 दिन का काम होगा और फिल्म की शूटिंग समाप्त हो जाएगी, पोस्ट प्रोडक्शन में एक से डेढ़ महीना लगेगा।

जहां तक सलमान खान का सवाल है तो वह अपनी आगामी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर बिलकुल भी जल्दी में नही हैं। यह एक बड़ी फिल्म है, जब परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी तभी फिल्म रिलीज़ की जाएगी। जहां तक रिलीज डेट का सवाल है तो सलमान खान ईद 2021 पर यह फिल्म रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं। ईद में अभी काफी समय है और तब तक माना जा रहा है कि परिस्थितियां काफी हद तक सामान्य हो जाएगी। यानी कि राधे के लिए सलमान के फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार भले ही सिनेमाघर खोलने की इजाजत मिल गई हो, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी सिनेमाघर बंद पड़े हैं। कहीं इजाजत नहीं है तो कहीं सिनेमाघर मालिकों में हिम्मत नहीं हो रही है क्योंकि नई फिल्में ही नहीं हैं। साथ ही सरकार की गाइडलाइन इस समय बहुत ही कठोर है, जैसे कि सिनेमाघर को आधी कैपिसिटी के साथ ही खोलना है|

मान लीजिए अगर सलमान की फिल्म रिलीज़ होती है तो बुरी से बुरी हालत में भी पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती। यदि सिनेमाघर आधी कैपिसिटी से खोले जाएंगे तो सिर्फ 15 करोड़ का ही बिज़नेस होगा। यह शर्त बड़ी फिल्मों के लिए सही नहीं बैठती, इसलिए बड़ी फिल्में फिलहाल रिलीज नहीं हो रही हैं और दर्शक इनका इंतज़ार करने के लिए मजबूर हैं| इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load