अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवेराकोंडा और आनन्या पाण्डेय की जोड़ी हमें जल्द पूरी जगान्नाध की आगामी एक्शन फिल्म में नज़र आने वाली है जिसके लिए दोनों के फैन्स में काफी उत्सुकता है | फिल्म का निर्देशन 'टेम्पर' और 'इस्मार्ट शंकर' जैसी फिल्मों के निर्देशक पूरी जगान्नाध करेंगे जिसका टाइटल कथित तौर पर फाइटर होगा | खबर है की इस फिल्म में अब सुनील शेट्टी भी नज़र आ सकते हैं |
बॉलीवुड के गलियारों से आ रही लेटेस्ट ख़बरों के मुताबिक़ सुनील शेट्टी फाइटर में विजय देवेरेकोंडा के किरदार के पिता के रूप में दिख सकते हैं | बता दें की फाइटर में विजय एक बॉक्सर के रूप में नज़र आएँगे और आनन्या उनके लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखेंगी | फाइटर को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट किया जाएगा साथ ही रिलीज़ और भी भारतीय भाषाओं में किया जाएगा |
फ़िल्मी परदे पर सुनील शेट्टी हमें संजय गुप्ता की क्राइम-थ्रिलर 'मुंबई सागा' में नज़र आएँगे जो इस साल जून में रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना के कारण फिल्म आगे बढ़ गयी थी | बात करें विजय देवेराकोंडा की तो उनकी आखिरी फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' बॉक्स ऑफिस पर ख़ास कमाल नहीं कर पायी थी | वहीँ आनन्या पाण्डेय की आखिरी फिल्म 'खाली - पीली' को फैन्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी|
'फाइटर' में विजय देवेराकोंडा के पिता का किरदार निभा सकते हैं सुनील शेट्टी?
Thursday, October 22, 2020 17:02 IST


