Bollywood News


इंडियास बेस्ट डांसर के सेट पर नोरा को देखते ही टैरेंस ने की ये हरकत

बॉलीवुड में अपने जबरदस्त डांस मूव के लिए मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है| उनके फैंस एक बार फिर उन्हें इंडियाज बेस्ट डांसर्स के सेट पर देख सकेंगे| बता दें कि नोरा इस दशहरे पर शो में दिखाई देंगी, शो का नया प्रोमो वीडियो भी हाल ही में सोनी द्वारा अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया गया है| नोरा को शो में देख सभी काफी उत्सुक हो गए, वह सेट पर व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर पहुंचीं, उनका गॉर्जियस लुक सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था|

सोनी द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दशहरे नोरा फतेही इंडियाज बेस्ट डांसर में एंट्री लेने वाली हैं| नोरा को देख टैरेंस लुईस अपनी जज की कुर्सी छोड़ नोरा के पास भागते नज़र आ रहे हैं| इस पर भारती कहती हैं कि टैरेंस ऐसे भागते हुए आए हैं, जैसे कोरोना का वैक्सीन आया हो सेट पर| अभिनेत्री का शानदार लुक और उनका टैरेंस के साथ डांस करना यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



सोनी टीवी पर प्रदर्शित होने वाले डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर्स में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस बतौर जज भूमिका निभा रहे हैं| कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गई थी, जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए नोरा फतेही को जज के तौर पर लाया गया था| शो में जब तक नोरा रहीं तो टैरेंस लुईस को नोरा के साथ फ्लर्ट करते भी देखा गया जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा था| मलाइका के ठीक होने के बाद नोरा शो से चली गई थी और उनके फैन्स फिर से उन्हें देखने के लिए बेताब रहने लगे थे| हाल ही में नोरा, गुरु रंधावा के साथ मिलकर अपने नए गाने 'नाच मेरी रानी' की प्रमोशन करने में व्यस्त हैं|

End of content

No more pages to load