Bollywood News


दुर्गा पूजा पंडाल में लगा सोनू सूद का स्टैच्यू, अभिनेता ने इस तरह दिया अपना रिएक्शन

दुर्गा पूजा पंडाल में लगा सोनू सूद का स्टैच्यू, अभिनेता ने इस तरह दिया अपना रिएक्शन
लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए ऐक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब, जरूरतमंद मजदूरों की मदद के लिए आगे आए, लोग सोनू सूद को मसीहा मानने लगे हैं। अब पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दूर्गा पूजा पंडाल की थीम सोनू सूद पर रखी गई है। थीम में मजदूरों के पलायन और सोनू सूद को उनकी मदद करते हुए दिखाया गया है,इस दुर्गा पूजा पंडाल को लोग दूर-दूर से देखने आ रहे हैं| हमेशा की तरह एक्टर ने कम शब्दों में अपनी बात कहते हुए सभी का आभार प्रकट किया है|

अभिनेता सोनू सूद ने अपने घरों तक पहुंचने में हजारों लोगों की मदद की और लॉकडाउन के दौरान संकट में मदद करने के लिए सड़क पर उतर आए। हालांकि कोई आश्चर्य नहीं है कि कोलकाता की दुर्गा पूजा समिति ने अभिनेता और उनके मानवीय कामों को शामिल किया है। केस्टोपुर प्रफुल्ल कनन पश्चिम अधिबस्ती ब्रिंदो पूजा समिति का यह 18वां साल है, जब उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल लगाया है। देखिये-



इस साल पंडाल की थीम कोरोना लॉकडाउन के संकट काल कि रखी गई है। इसमें पांच प्रमुख दृश्य दिखाए गए हैं, उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के पलायन के दौरान एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। यह वीडियो था एक मां और बेटे का, मां बेटे को पैदल लेकर जा रही है। बच्चा थक जाता है तो वह उसे सूटकेस के उपर सुला लेती है। सूटकेस को रस्सी से बांधकर वह खींचती हुई पैदल चलती है। यह दृश्य भी दुर्गा पूजा पंडाल की थीम का हिस्सा है।

अगर आपको याद हो महाराष्ट्र की वह खबर, जब सैकड़ों मील पैदल चलकर मजदूर थक गए और रेलवे ट्रैक पर सो गए। ट्रेन की चपेट में आने से कई मजदूरों की मौत हो गई थी। इस थीम में यह दृश्य भी दिखाया गया है, एक ट्रैक पर ट्रेन आती हुई नजर आ रही है और ट्रैक पर मजदूर बेधड़क सो रहे हैं।

हाल ही में क्लब के सचिव रूमन चंदा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि बताया हम एक ऐसा विषय बनाना चाहते थे जो आम लोगों की भावनाओं को जाहिर करे। हमने जितनी भी थीम सोचीं, उनमें से प्रवासी मजदूरों का संकट और जिस तरह से सोनू सूद ने उनकी मदद की, यह विषय सबसे ज्यादा मानवीय था| लोगों के सराहना करने के अंदाज़ बदल जाते हैं, लेकिन हर कोई इस एक्टर को अपने ही अंदाज में ट्रिब्यूट देना पसंद करता है|

End of content

No more pages to load