Bollywood News


अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए जन्मदिन पर किये ये काम

बॉलीवुड कि खुबसुरत अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर यानि आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं| बता दें की बीती रात को उन्हें अपने बेटे के साथ देखा गया था, मलाइका ने कैमरा वालों को पोज भी दिया था इस दौरान मलाइका ओरेंज आउटफिट में काफी खुबसुरत लग रही थी| मलाइका को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी बड़े ही अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है|

बॉलीवुड सेलेब्स जैसे करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा ने भी मलाइका को बर्थडे विश किया है| मलाइका को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई दी है, अर्जुन ने इंस्टा स्टोरी पर मलाइका की फोटो शेयर कर लिखा कि- "हैप्पी बर्थडे माय फूल"| मलाईका की BFF करीना कपूर ने इन्स्टाग्राम पर स्पेशल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग मल्ला, हम यूं ही गर्ली नाइट हमारी टी-शर्ट forever ❤️ के साथ में एंजॉय करते रहें, ढेर सारा प्यार"| देखिये-



अगर अर्जुन कपूर और मलाइका कि बात करें तो ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| पिछले कुछ समय से उनके शादी करने की भी अटकलें आती रही हैं, उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है| पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों को कोरोना हो गया था, पहले अर्जुन कोरोना संक्रमित पाए गए और फिर मलाइका, हालांकि वर्तमान समय में दोनों स्वस्थ हैं|

End of content

No more pages to load