Bollywood News


बिग बॉस 14: 20वां दिन- घर हुआ निशांत मल्कानी का राज, निक्की ने छोड़ा इन लोगों का साथ

बिग बॉस 14: 20वां दिन- घर हुआ निशांत मल्कानी का राज, निक्की ने छोड़ा इन लोगों का साथ
'बिग बॉस 14' के पिछले कई एपिसोड में बड़ा ही ड्राम देखने को मिला है, पहले तो खेल के नियम का उल्लंघन करने की वजह से ऐजाज खान और पवित्रा पूनिया को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और अगले ही पल वे दोनों घर में आ गए। बीते एपिसोड में दोनों एक टास्क के दोरान संचालक की भूमिका में दिखे और अपने सबसे गंदे रूप में उतर आए। टास्क में जीत निशांत मल्कानी की हुई और वह घर के पहले कैप्टन बन गए, जिसके बाद निक्की तंबोली को रोते हुए देखा गया|

आने वाले एपिसोड में आप देखेगें की निशांत को बिग बॉस निर्देश देते हैं कि ग्रीन जोन का कोई भी कंटेस्टेंट रेड जोन में नहीं जाएगा, जिसके बाद वह निक्की और जान से ग्रीन जोन में वापस आने को कहते हैं। इस पर निक्की उन्हें ऐसा करने से इनकार कर देती नज़र आ रही हैं| अगले एपिसोड में देखेंगे कि निशांत निक्की को धमकी देते हैं कि यदि उन्होंने रूल फॉलो नहीं किया तो उन्हें सजा मिलेगी और उनका सामान लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद कुछ सामान मॉल में शिफ्ट होता भी दिख रहा है। देखिये प्रोमो-



वहीं दूसरी और पवित्रा पुनिया, राहुल वैद्य को पर्सनल कॉमेंट करने पर खूब सुनाती दिखाई दे रही हैं। वह उन पर आगबबूला होती दिख रही हैं कि वह क्यों ये अफवाह फैला रहे हैं कि उन्हें अभिनव शुक्ला पर क्रश है। इसके बाद पवित्रा पूनिया रोती नजर आती हैं और राहुव वैद्य भी सॉरी कहने के मूड में नही दिख रहे हैं, कुल मिलाकर कहा जाए तो आने वाला एपिसोड मस्ती और मनोरंजन से भरपूर होने वाला है|

End of content

No more pages to load