Bollywood News


कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, रितेश देशमुख बोले 'जल्दी ठीक हो जाइये सर'

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, रितेश देशमुख बोले 'जल्दी ठीक हो जाइये सर'
बता दें की पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की हाल ही में एंजियोप्लास्टी की गई है, वह इस समय दिल्ली के अस्पताल में एडमिट हैं| कपिल की एंजियोप्लास्टी की खबर सामने आने के बाद से उनके फैन्स से लेकर आम आदमी तक हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहा है| बॉलीवुड सेलेबस भी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, हाल ही में रितेश देशमुख ने भी ट्विटर के माध्यम से पूर्व क्रिकेटर के लिए भगवान से प्रार्थना की है|

रितेश देशमुख ने कपिल देव की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "कपिल देव जी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ, जल्दी ठीक हो जाइए सर"| अभिनेता ने क्रिकेटर की दो तस्वीरें लोगों के साथ साझा की हैं, एक में वह वर्ल्ड कप १९८३ की ट्रॉफी उठाए दिखाई दे रहे हैं और दूसरी में शानदार पुल शॉट लगाते हुए नज़र आ रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1983 में हुए विश्वकप में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर जीत हासिल की थी, उस वक्त कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हुआ करते थे| वर्तमान समय में उन्ही के उपर एक फिल्म '83' भी रिलीज़ होने वाली है, जिसमें कपिल देव का किरदार निभाते नज़र आएगें| रणवीर के आलावा इस फिल्म में 1983 की वर्ल्ड कप विनिंग टीम के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रदर्शित की जाएगी|

रणवीर के आलावा दीपिका, कबीर खान निर्देशित फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी का रोल प्ले करती नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में इन दोनों के अलावा हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार दर्शकों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load