Bollywood News


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ख़त्म की शेरशाह की शूटिंग, जल्द हो सकती है रिलीज़ डेट जारी

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं माँगा है | उनकी आखिरी हिट फिल्म थी 2017 में रिलीज़ हुई 'इत्तेफाक' जिसके बाद से उनकी कोई फिल्म नहीं चली है और उनकी साड़ी उम्मीदें अब विष्णुवर्धन की 'शेरशाह' से हैं | खबर है की सिड ने शेरशाह का शूट ख़त्म कर लिया है और जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट भी सामने आ सकती है |

कुछ दिन पहले सिद्धार्थ ने फिल्म की टीम के साथ शेरशाह का जो पैचवर्क बाकी था उसकी शूटिंग शुरू की थी | 2 दिन चला ये शूट अब ख़त्म हो गया है और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू हो गया है | उम्मीद की जा रही है की निर्माता अब जल्द शेरशाह की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर सकते हैं | इसके बाद नवम्बर के अंत या दिसम्बर की शुरुआत से सिद्धार्थ तमिल हिट 'थाडम' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे |

बता दें की विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी शेरशाह कारगिल युद्ध के दौरान शेहीद हुए परम वीर चक्र कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है | फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, किआरा अडवाणी, जावेद जाफरी, शिव पंडित, हिमांशु मल्होत्रा, पवन चोपड़ा, मीर सर्वर, और भी कई कलाकार दिखेंगे | शेरशाह के निर्माता हैं करण जोहर, अपूर्वा मेहता, शब्बीर बॉक्सवाला, व अजय शाह |

End of content

No more pages to load