Bollywood News


बिग बॉस 14: सलमान खान ने किया जान कुमार सानु का पर्दाफाश

बिग बॉस 14: सलमान खान ने किया जान कुमार सानु का पर्दाफाश
बिग बॉस का 14वां सीज़न वैसे तो अभी तक भू ही सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन घर में हो रहीं गतिविधियां रिश्तों के समीकरण को लगातार बदल नज़र आई हैं| इस समय घर में कहने को कोई लव स्टोरी नहीं चल रही है, लेकिन जान कुमार के साथ निक्की तंबोली को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| दर्शकों द्वारा इन दोनो की जोड़ी को बहुत ही मजेदार बताया जा रहा है, लेकिन बहुत जल्द इस दोस्ती में दरार आने वाली है| हाल ही में कलर्स ने इन्स्टाग्राम पर एक प्रोमो न्सझा किया है जिसमें वह जान को आड़े-हाथों लेते नज़र आ रहे हैं|

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने जान कुमार का पर्दाफाश करते नज़र आ रहे है| सलमान खान, जान कुमार की दोस्ती पर सवाल खड़े करते नज़र आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में सलमान निक्की को बताते हैं कि जो जान तीन हफ्तों से दोस्ती का दावा कर रहा है, उसने ही निक्की को कप्तान नहीं बनने दिया| अब सलमान खान के इस खुलासे से निक्की का जैसे दिल सा टूट गया है, उन्होंने भी अब जान पर जुबानी तीरों का हमला करना शुरू कर दिया है और उनको धोकेबाज़ बोल दिया है| देखिये प्रोमो-



बता दें कि हाल ही में हुए डॉल वाले टास्क में निक्की ने अपने सभी दोस्तों को फेक बता दिया था, इस बात से जान खासा खफा हो गए थे और उनकी निक्की संग तू-तू मैं-मैं हो गई थी| बाद में निक्की और जान ने बात कर मामला सुलझाया था और फिर से दोस्त बन गए थे| लेकिन अब जब सलमान खान ने ही जान की दोस्ती पर सवाल उठा दिए हैं, आने वाले एपिसोड में बड़ा बवाल देखने को मिलने वाला है|

End of content

No more pages to load