Bollywood News


वरुण धवन आएँगे बैक टू बैक एक्शन मोड में, करेंगे 4 फिल्मों की शूटिंग, ये रहे टाइटल!

वरुण धवन आएँगे बैक टू बैक एक्शन मोड में, करेंगे 4 फिल्मों की शूटिंग, ये रहे टाइटल!
वरुण धवन फिलहाल आराम फरमान एके मूड में हैं और अभी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ मालदीव में छुट्टियां मन रहे हैं | लेकिन जल्द ही वे फुल ऑन वर्क मोड में आने वाले हैं जिसके बाद वे लगातार 4 फिल्मों की शूटिंग करेंगे | ये चारों फ़िल्में अलग - अलग केटेगरी की होंगी जिनमें वरुण के अलग और हटके किरदार देखने को मिलेंगे |

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वरुण धवन नवम्बर के मध्य से सेट पर लौटने के लिए तैयार हैं और सबसे पहले वे 'गुड न्यूज़' फेम निर्देशक राज मेहता की अगली रोमांटिक कॉमेडी पर काम ह्सूर करेंगे जिसमे उनके साथ किआरा अडवाणी व साथ ही अनिल कपूर और नीतू सिंह भी नज़र आएँगे | फिल्म की कहानी काफी मज़ेदार है जो दो कपल्स के इर्द - गिर्द घूमती है जो अलग-अलग जेनरेशन्स के हैं और इसका टाइटल होगा 'जुग-जुग जियो'|

जुग-जुग जियो की शूटिंग नवम्बर में चंडीगढ़ में शुरू होगी, जिसके बाद इसका कुछ हिस्सा मुंबई में शूट होगा और क्यूंकि वरुण का किरदार कहानी में एनआरआई है कुछ हिस्सा विदेश में भी शूट होगा| इसके बाद वरुण अगले साल स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक की अगली हॉरर-कॉमेडी शूट करेंगे जसमे सूत्रों के मुताबिक़ वरुण के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी | फिल्म का टाइटल है 'भेड़िया' और सुनने में आ रहा है की ये मोंस्टर-कॉमेडी होगी जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में मुंबई में शुरू होगी |

इसके बाद वरुण साजिद नडीआडवाला की मसाला कॉमेडी 'संकी' की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमे वरुण एक मासी हीरो के रूप में दिखेंगे | इस फिल्म की शूटिंग 2021 के मध्य से शुरू होगी जिसमे वरुण के किरदार का नाम भी संकी ही होगा ऐसे सुनने म,एं आ रहा है | इसके बाद आखिर में वरुण श्रीराम राघवन की वर'ड्रामा 'इक्कीस' की शूटिंग शुरू करेंगे जो की 1971 की भारत-पकिस्तान जंग के शहीद परम वीर चक्र अरुण खेतरपाल की बायोपिक होगी |

इस फिल्म एक दमदार वॉर-ड्रामा होगी जिसमें अच्छा - ख़ासा एक्शन देखने को मिलेगा और पहली बार वरुण एक फौजी के रूप में नज़र आएँगे | कोरोना महामारी के दस्तक देने से पहले वरुण और श्रीराम राघवण ने कुछ स्क्रिप्टरीडिंग सेशन भी रखे थे जिसके बाद मई में फिल्म फ्लोर पर जानी थी मगर ऐसा हो नहीं पाया और अब इक्कीस की शूटिंग अगले साल के अंत तक शुरू होगी |

End of content

No more pages to load