Bollywood News


उर्वशी ढोलकिया बनी नेहा कक्कड़ की शादी में ड्राइवर, देखिये तस्वीर

उर्वशी ढोलकिया बनी नेहा कक्कड़ की शादी में ड्राइवर, देखिये तस्वीर
हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ हाल ही में शादी कर ली है| उनकी शादी की बहुत सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, एकदम से शादी की घोषणा करके नेहा ने सभी को हैरान कर दिया हैं| एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी इन्स्टाग्राम पर नेहा की शादी की अनदेखी फोटोज लोगों के साथ साझा की हैं जिसको यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कोमोलिका के नाम से लोकप्रिय उर्वशी ढोलकिया ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने दुल्हन बनी अपनी दोस्त नेहा कक्कड़ की शादी के दिन एक ड्राईवर की भूमिका निभाई| उर्वशी, नेहा कक्कड़ को होटल से गुरूद्वारे लेकर गई थीं, जहां नेहा और रोहनप्रीत ने बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी शादी को पूरा किया था| देखिये-



बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में उर्वशी ढोलकिया ने शैम्पेन कलर का लहंगा पहना हुआ था, शोर्ट हेयरकट के साथ सनग्लासेज लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहे थे| उर्वशी के आलावा, मनीष पॉल, अवनीत कौर और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौटेला जैसे कलाकार भी शादी में पहुंचे थे|

End of content

No more pages to load