धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल स्टारर 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अपने' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था | इस फैमिली एंटरटेनर की कामयाबी देखते हुए कई बार निर्देशक अनिल शर्मा से 'ग़दर' के साथ-साथ 'अपने' का भी सीक्वल बनाने की मांग की गयी थी जो की आखिर पूरी होने जा रही है | जी, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अपने का सीक्वल बनने जा रहा है |
बॉलीवुड के गलियारों से आ रही ख़बरों के मुताबिक़ अनिल शर्मा ने 13 साल बाद आखिर अपने 2 की कहानी फाइनल कर दी है और ये धर्मेन्द्र को भी पसंद आई है | सूत्रों की मानें तो अपने 2 की शूटिंग मार्च या अप्रैल 2021 से शुरू होगी जिसमें धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी तीनो फिर एक साथ दिखाई देंगे | फिल्म में बाकी ओरिजिनल स्टारकास्ट की वापसी होगी या नहीं और नए चेहरों कौन से दिखेंगे इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है |
बता दें की 2007 में रिलीज़ हुई अपने में धर्मेन्द्र एक पूर्व बॉक्सर बलदेव चौधरी के किरदार में दिखे थे और सनी देओल व बॉबी देओल उनके बेटों अंगद और करण के रोल में दिखे थे | ये एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म थी जिसमें शिल्पा शेट्टी और कैटरिना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में थे | अब 13 साल के बाद अपने का सीक्वल बनने जा रहा है जो अगले साल के अंत तक रिलीज़ हो सकता है |
धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी 'अपने 2' में फिर आएँगे साथ! जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
Monday, October 26, 2020 15:52 IST


