Bollywood News


विक्रांत मैसी-कृति खरबंदा की रोमांटिक-कॉमेडी '14 फेरे' फ्लोर पर जाने को तैयार!

विक्रांत मैसी-कृति खरबंदा की रोमांटिक-कॉमेडी '14 फेरे' फ्लोर पर जाने को तैयार!
विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा जल्द एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं जिसकी घोषणा उन्होंने कुछ दिन पहले ही फिल्म से अपने फर्स्ट लुक के साथ की थी | देवांशु सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल है 14 फेरे फैन्स के लिए गुड न्यूज़ ये है की ये फिल्म अब फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है |

14 फेरे में पहली बार विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं और साथ ही फिल्म में कुछ और बड़े नाम भी नज़र आएँगे जैसे विनय पाठक, गौहर खान, विनीत कुमार, गोविन्द नामदेव, और यामिनी दास | इस फिल्म की शूटिंग 10 नवम्बर से मुंबई में शुरू होगी जिसके बाद इसे लखनऊ, दिल्ली और जयपुर में भी शूट किया जाएगा | देखिये फिल्म से विक्रांत और कृति का फर्स्ट लुक


फ़िल्मी परदे पर विक्रांत मैसी की हालिया रिलीज़ थी नेटफ्लिक्स की 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' ज्सिमें वे भूमि पड़नेकर और कोंकोना सेन शर्मा के साथ दिखाई दिए थे | वही कृति खरबंदा जल्द हमें बेजॉय नाम्बिआर की क्राइम-थ्रिलर फिल्म तैश में पुलकित सम्राट, जिम सर्भ, हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के साथ दिखेंगी| ये फिल्म 29 अक्टूबर को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी |

End of content

No more pages to load