Bollywood News


कंगना रनौत ने शुरू की 'तेजस' की तैयारी, ये वीडियो शेयर कर दी जानकारी

कंगना रनौत ने शुरू की 'तेजस' की तैयारी, ये वीडियो शेयर कर दी जानकारी
बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फिल्म के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा और विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ एक वर्कशॉप में हिस्सा लेती नज़र आ रही हैं। इस खबर के सामने आते ही कंगना के फैन्स काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

कंगना रनौत ने इन्स्टाग्राम पर तेजस के लिए हुए एक वर्कशॉप वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "आज टीम तेजस ने वर्कशॉप शुरु कीं, टैलंटेड डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा और हमारे कोच विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ काम करके बहुत खुशी हुई"| देखिये वीडियो-



बता दें कि फिल्म तेजस में कंगना रनौत एक फाइटर पायलट की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इंडियन एयर फोर्स साल 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली डिफेंस फोर्स थी। फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' के अलावा तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक फिल्म 'थलाइवी' में भी नज़र आएंगी। अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load