राजकुमार राव के सितारे फिलहाल बुलंदियों पर हैं और नई जनरेशन के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक ये एक्टर अपनी आगामी फिल्मों से सितारों को और आगे ले जाने के लिए तैयार है| बीते दिनों ही खबर आई है की राजकुमार राव जल्द ही कृति सेनन के साथ एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं जिसमें परेश रावल और डिंपल कपाडिया भी दिखाई देंगे, इसके अलावा राजकुमार आयुष्मान खुर्राना स्टाररर 'बधाई हो' के सीक्वल बधाई दो में भी दूसरी बार आयुष के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे और अब उनकी इस दमदार लिस्ट में एक फिल्म और शामिल हो गयी है|
हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव धर्मेन्द्र, शर्मीला टैगोर और अमिताभ बच्चन स्टारर 1975 में रिलीज़ हुई हिट कॉमेडी फिल्म चुपके-चुपके का मॉडर्न रीमेक भी अपनी झोली में डाल चुके हैं | खबर है की हृषिकेश मुख़र्जी की इस फिल्म के रीमेक में राजकुमार हमें ओरिजिनल फिल्म में धर्मेन्द्र द्वारा निभाये गए 'परिमल त्रिपाठी' के किरदार में दिखाई देंगे | फिलहाल फिल्म के निर्माता इसकी बाकी की कास्ट फाइनल करने में लगे हुए हैं जो की दिसम्बर तक होने की उम्मीद है और उसके बाद अगले साल अप्रैल या मई में ये फिल्म फ्लोर पर जएगी|
फैन्स के लिए राजकुमार को इस किरदार में देखना काफी रोमांचक होने वाला है और ये पहली बार भी होगा जब राजकुमार एक क्लासिक हिट फिल्म के रीमेक में दिखाई देंगे | अब देखना ये है की निर्माता अमिताभ बच्चन, शर्मीला टैगोर, जया बच्चन और चुपके-चुपके की बाकी ओरिजिनल कास्ट की जगह किन कलाकारों को कास्ट करते हैं | फिलहाल राजकुमार की अगली फिल्म है अनुराग बासु की डार्क-कॉमेडी 'लूडो' जिसमे उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा भी दिखाई देंगे | ये फिल्म 12 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है|
राजकुमार राव 2021 में करेंगे धर्मेन्द्र की 'चुपके-चुपके' के रीमेक की शूटिंग?
Tuesday, October 27, 2020 12:12 IST


