Bollywood News


बिग बॉस 14: अली गोनी की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री? जास्मिन भसीन के साथ है ये रिश्ता

बता दें कि 13वें सीजन की तरह ही 'बिग बॉस 14' को हिट बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसीलिए पहले शो में वे 3 तूफानी सीनियर्स के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान को लेकर आए और कुछ दिन पहले 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाईं। कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। वहीं अब खबर आ रही हैं कि शो में पॉप्युलर टीवी अभिनेता अली गोनी की एंट्री होने वाली है। अली गोनी जैस्मिन भसीन के अच्छे दोस्त हैं और वह जैस्मिन को 14वें सीजन में खूब सपॉर्ट कर रहे हैं।

हाल ही के एपिसोड में जब जैस्मिन भसीन की राहुल वैद्य से लड़ाई हुई तब भी अली गोनी ने जैस्मिन का साथ दिया और ट्वीट किया था कि, 'अली की शेरनी फिर शिकार करेगी'| अली गोनी की एंट्री से जैस्मिन भसीन को भी अपना सच्चा दोस्त और एक बड़ा सपॉर्ट मिल जाएगा। सूत्रों कि मानें, तो नताशा स्टैनकोविक के पूर्व प्रेमी अली गोनी को बिग बॉस के घर में एंट्री होने वाली है। नताशा स्टैनकोविक के बाद अली को जास्मिन भसीन का अच्छा दोस्त बताया जाता रहा है। घर से बाहर रहते हुए अली सोशल मीडिया पर लगातार जस्मिन का समर्थन करते हुए नज़र आए हैं।

बता दें कि अली गोनी को मेकर्स ने शुरुआत में 'बिग बॉस 14' के लिए अप्रोच किया था। लेकिन अभिनेता के बिजी शेड्यूल और कमिटमेंट के कारण बात बन नही पाई थी| परन्तु अब अली गोनी बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए तैयार हैं, खबरों कि मानें तो अली नवंबर के पहले हफ्ते में घर के अंदर एंट्री कर सकते हैं|

End of content

No more pages to load