Bollywood News


दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर एनसीबी की रेड, ड्रग्स बरामद होने पर भेजा समन

दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर एनसीबी  की रेड, ड्रग्स बरामद होने पर भेजा समन
ड्रग कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने हाल ही में मुंबई में ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर की तलाशी ली है। जहां पर एनसीबी को ड्रग्स बरामद हुआ है, इस पर टीम ने करिश्मा प्रकाश को समन भेजकर मंगलवार को पेश होने के लिए कहा था लेकिन वह हाजिर नहीं हुई। एनसीबी की टीम को एक ड्रेग पेडलर के साथ उनका कनेक्शन मिला है। खबरों की मानें तो एनसीबी ने इस मामले में दीपिका का नाम होने से मना कर दिया है|

इससे पहले भी एनसीबी की टीम करिश्मा प्रकाश से दो बार पूछताछ कर चुकी है। एक बार दीपिका पादुकोण के सामने बैठाकर उनसे पूछताछ की गई थी। दरअसल, दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत भी सामने आई थी। बताते चलें कि दीपिका पादुकोण ने एनसीबी को बताया था कि वे माल नाम का इस्तेमाल एक खास प्रकार की सिगरेट के लिए कर रही थी। वह मोटी सिगरेट और छोटी सिगरेट के लिए भी खास कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल करती नज़र आई थी।

दीपिका पादुकोण की मैनेजर के रूप में काम करने वाली करिश्मा प्रकाश 'क्वान' नाम की एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं। यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलिवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। खबरों कि मानें तो दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा के घर पर हुई NCB की रेड में 1.8 ग्राम चरस बरामद हुई है|

End of content

No more pages to load