Bollywood News


वेब सीरिज़ 'बिच्छू का खेल' के ट्रेलर में दिव्येंदु फिर दिखे मिर्ज़ापुर स्टाइल में

वेब सीरिज़ 'बिच्छू का खेल' के ट्रेलर में दिव्येंदु फिर दिखे मिर्ज़ापुर स्टाइल में
मिर्जापुर 2 में अपने धमाकेदार किरदार मुन्ना भईया उर्फ़ दिव्येंदु की नई वेब सीरीज बिच्छू का खेल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ कर दिया गया है| इस वेबसीरीज़ में दिव्येंदु यूपी के एक शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए निकला है| ट्रेलर को देखकर लोगों की सीरिज़ के प्रति उत्सुकता बढ़ गई हैं|

ट्रेलर की शुरुआत में अखिल श्रीवास्तव उर्फ दिव्येंदु से एक मर्डर के सिलसिले में पूछताछ करने एक पुलिसवाला आता है| इसके बाद पता चलता है कि अखिल अपने पिता की पुलिस कस्टडी में मौत का बदला लेना चाहता है| अखिल इस दौरान अपनी पूरी कहानी इस पुलिसवाले को बताता है और अंत में पूरे आत्मविश्वास से ये भी कहता है कि आपका सिस्टम मुझे बचा सकता है परन्तु यह कैसे होगा| देखिये ट्रेलर-



दिव्येंदु ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कुछ समय पहले कहा था कि मैं इस सीरीज में अखिल का किरदार निभाकर बेहद उत्साहित हूं| मैं देखना चाहता हूं कि फैंस इस सीरीज को लेकर कैसा रिएक्शन देंगे, दिव्येंदु के अलावा इसमें जीशान कादरी, अंशुल चौहान, राजेश शर्मा, गगन आनंद, सत्यजीत शर्मा और मुकुल चड्ढा जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेबसीरीज एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी प्लेटफॉर्म पर 18 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है, अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load