Bollywood News


दीपिका, अनुष्का, या तापसी, आखिर कौन दिखेगा 'पर्व कौर' बायोपिक में?

दीपिका, अनुष्का, या तापसी, आखिर कौन दिखेगा 'पर्व कौर' बायोपिक में?
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से बायोपिक्स का एक चलन जारी है जो फ़िलहाल तो थमता नज़र नहीं आता | अक्सर होता है की ऐसी बायोपिक्स को लेकर कुछ अभिनेताओं या अभिनेत्रियों के बीच रेस शुरू हो जाती है की आखिर फिल्म किसकी झोली में जाएगी | ऐसी ही एक रेस फिलहाल बॉलीवुड की तीन लीडिंग लेडीज़ के बीच छिड़ गयी है और ये लेडीज़ हैं दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और तापसी पन्नू | खबर है की यूनाइटेड किंगडम की पहली फीमेल भारतीय मूल की ढोल प्लेयर पर्व कौर के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है | पर्व और उनकी ऑल-फीमेल ढोल टीम 'इटरनल ताल' लम्बे समय से दुनियाभर में लोगों को एंटरटेन करके भांगड़ा के बारे में बताते आए हैं | अपने ऊपर बन रही फिल्म के बारे में बात करते हुए पर्व ने कहा की उन्हें लगता है की दीपिका, अनुष्का या तापसी उनके व्यक्तित्व को स्क्रीन पर बेहतर निभा पाएंगी | भांगड़ा को अक्सर मर्दों का डांस माना जाता है और यही सोच पर्व कई सालों से अपनी टीम के साथ मिल कर बदलने के लिए काम करती आई हैं | उनके जीवन पर बन्ने वाली इस फिल्म में पर्व के अब तक के सफ़र को दिखाया जाएगा | फिल्म के अधिकार प्रोड्यूसर प्रभ्लीन कौर द्वारा खरीद लिए गए हैं और अब देखना ये है की पर्व के किरदार को आखिर जीवंत करता कौन है, दीपिका, अनुष्का, तापसी या फिर कोई और?

End of content

No more pages to load