Bollywood News


शिव सेना और एमएनसी की धमकी के बाद, जान कुमार सानु ने मांगी माफी

बता दें कि बिग बॉस 14 के घर में कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने कुछ समय पहले मराठी भाषा के खिलाफ एक विवादित बयान देकर मुसीबत में पड़ गए। एक एपिसोड के दौरान उन्होंने निक्की तंबोली और राहुल वैद्य को मराठी बोलने से मना किया था और कहा था कि मुझे ये भाषा अच्छी नही लगती। यह बात शिव सेना और एमएनसी के लोगों को पसंद नही आई और उन्होंने जान कुमार सानू का करियर बर्बाद करने कि धमी दे डाली। हाल ही में कलर्स टीवी द्वारा इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी की है जिसके द्वारा उन्होंने बताया है कि जान कुमार सानू ने इसके लिए मांगी माफी हैं|

अगर आपको पता हो कि जान ने एपिसोड में निक्की को बोला था, मेरे साथ मराठी में बात मत कर मुझे चिढ़ मचती है। उनकी इस बात से शिव सेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनसी) काफी खफा नज़र आई थी। उन्होंने जान के इस बयान को महाराष्ट्र के लोगों के खिलाफ बताया। मिडिया खबरों कि मानें तो शिव सेना और एमएनसी की तरफ से चैनल और जान कुमार सानू को इसके अंजाम भुगतने की धमकी मिली थी। इसके बाद कलर्स ने जान कुमार सानू की माफी का स्टेटमेंट जारी कर दिया। वहीं बीते एपिसोड के दौरान जान ने भी नैशनल टेलिविजन पर अपनी गलती कबूल की थी और इसके लिए माफ़ी भी मांगी थी| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस ने जान को कनफेशन रूम में बुलाकर ऐसा गैर-जिम्मेदाराना कॉमेंट बोलने के लिए उनको काफी फटकार भी लगाई थी। इसके बाद जान ने टीवी के माध्यम से मराठी कम्युनिटी से माफी मांग ली थी, उन्होंने कहा कि अगर अनजाने में उन्होंने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो उसके लिए मैं माफ़ी मांग रहा हूँ|

End of content

No more pages to load