Bollywood News


कोरोना टेस्ट करवाते हुए रणदीप हुड्डा की तस्वीरें वायरल

कोरोना टेस्ट करवाते हुए रणदीप हुड्डा की तस्वीरें वायरल
कोरोना महामारी ने हर क्षेत्र के लोगों को भय में डाल दिया है। लेकिन, अब इस बीमारी से लोग खुलकर लड़ रहे हैं, इसका नतीजा यह हुआ कि हम तेजी से कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जीत भी रहे हैं। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी आगामी फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग जल्द शुरू॒ करने वाले हैं। रणदीप हुड्डा ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्हें कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ा है।

'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग से पहले अभिनेता ने बुधवार को एहतियात के तौर अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया है। रणदीप हुड्डा ने खुद की एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म कि तैयारी शुरू कर दी हैं, अभिनेता के द्वारा साझा की गई तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



रणदीप हुड्डा आखिरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म 'लव आजकल2' में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ सहायक भूमिका में नज़र आए थे, उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की थी। वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान , दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ नज़र आने वाले हैं। रणदीप के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load