Bollywood News


काजल अग्रवाल ने अपनी मेहँदी सेरेमनी से शेयर की खूबसूरत तसवीर!

काजल अग्रवाल ने अपनी मेहँदी सेरेमनी से शेयर की खूबसूरत तसवीर!
सिंघम और स्पेशल 26 जैसी बॉलीवुड फिल्मों से फैन्स का दिल जीतने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से शादी करने की खबर सूना कर लाखों दिल तोड़ दिए | काजल कल यानि 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और फैन्स उनके इस ख़ास पल की एक - अक झलक देखने के लिए बेचैन हैं | हालांकि कोरोना के कारण प्रेस का काजल की शादी में शिरकत करना मुश्किल है मगर ये बात वे खुद भी समझती है और इसीलिए खुद ही फैन्स से घर पर हो रही रस्मों की झलक शेयर करती रहती हैं |

हाल ही में काजल ने अपनी मेहँदी सेरेमनी से इन्स्टाग्राम पर कुछ तसवीरें साझा की जिनमें उनके हाथों पर मेहँदी लगी हुई नज़र आ रही है | तस्वीर में काजल हरे रंग का सूट पहने हुए काफी खुश नज़र आ रही हैं | देखिए तसवीर-

View this post on Instagram

🧿 #kajgautkitched 🧿

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on



बता दें की काजल और गौतम की शादी मुंबई में होगी और इसे प्राइवेट ही रखा जाएगा जहाँ ज्यादा मेहमान नहीं होंगे | बात करें फिल्मों की तो काजल हमें संजय गुप्ता की क्राइम-थ्रिलर फिल्म मुंबई सागा में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, शर्मन जोशी, हमा कुरैशी, प्रतीक बब्बर और भी कई कलाकार के साथ दिखाई देंगी | फिल्म की नयी रिलीज़ डेट फिलहाल जारी नहीं हुई है |

End of content

No more pages to load