Bollywood News


जन्मदिन स्पेशल: डेब्यू से पहले अनन्या पांडे इस वजह से रहती थी सुर्ख़ियों में

जन्मदिन स्पेशल: डेब्यू से पहले अनन्या पांडे इस वजह से रहती थी सुर्ख़ियों में
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे आज अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1998 को हुआ था, अनन्या एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी की है। पढ़ाई पूरी होने के बाद अनन्या ने बॉलीवुड जगत में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नज़र आई थी|

अनन्या पांडे फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती थी। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा करती नज़र आती थी| अनन्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने काफी कम समय में मनोरंजन जगत कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने 'पति पत्नी और वो' और 'खाली पीली' जैसी फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा कर अपने अभिनय से लोगों को खासा प्रभावित किया है|

अनन्या पांडे को अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करते रहते हैं, कुछ समय से उन्हें कॉफी वक्त से इनसाइडर होने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री सबसे ज्यादा विवादों में तब रहीं जब उन्होंने नेपोटिज्म पर बयान दिया था। अनन्या ने करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि करण के साथ काम करना इतना भी आसान नहीं है जैसे लोग कहते हैं। मेरे पिता जी कभी धर्मा फिल्म्स का हिस्सा नहीं रहें और न ही कभी 'कॉफी विद करण' पर आए हैं। इसी बयान के बाद से ही उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।

End of content

No more pages to load