Bollywood News


लॉकडाउन में श्रमिकों के मसीहा बने सोनू सूद एक बार फिर सुर्ख़ियों में

लॉकडाउन में श्रमिकों के मसीहा बने सोनू सूद एक बार फिर सुर्ख़ियों में
सोनू सूद के नाम से तो आप पहले से ही वाकिफ थे लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने जो दरियादिली दिखाई है, उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों को पीछे छोड़ दिया है। सोनू सूद अब तक लाखों श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है, इसमें उनकी शानदार बॉडी लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

सोनू सूद ने अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए एक बार एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान में बताया था कि वह अपने आप को फिट रखने के लिए डायट से कभी भी मुंह नहीं मोड़ते हैं। इसलिए अगर सोनू सूद जैसी बॉडी आपको भी चाहिए तो नियमित रूप से और तय समय पर खाना खाने की आदत डालिए। सोनू सूद अक्सर अवॉर्ड शो के दौरान अपनी शर्ट को उतारते हुए देखे गए हैं। ऑडियंस की डिमांड पर उन्होंने कई बार ऐसा किया है। उनकी बॉडी के इस फिटनेस का सीक्रेट यह है कि सोनू सूद नियमित रूप से एक्सर्साइज करते हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अभिनेता कि कड़ी मेहनत साफ नज़र आ रही है, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है| देखिये-

View this post on Instagram

My mornings❣️

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on



सोनू सूद ने कुछ समय पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि कई लोगों को यह लगता है कि प्रोटीन का सेवन बॉडी को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन आज बाजार में कुछ अच्छे और हर्बल प्रोटीन भी मौजूद हैं जिनसे बॉडी बिल्डिंग में काफी मदद मिल सकती है| सोनू सूद का कहना है कि बेहतरीन फिटनेस पाने के लिए रोजाना 1 घंटे जिम करना बहुत जरूरी है। इस दौरान आप कई प्रकार की एक्सर्साइज को कर सकते हैं जो बॉडी फिटनेस को मेंटेन बनाए रखने में बहुत बड़ा रोल निभाएगा।

End of content

No more pages to load