Bollywood News


हीरोपंती 2 में हुई तारा सुतारिया की एंट्री! दूइस महीने से शुरू होगी शूटिंग

हीरोपंती 2 में हुई तारा सुतारिया की एंट्री! दूइस महीने से शुरू होगी शूटिंग
लाखों लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया ने पिछले साल पुनीत मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 से टाइगर श्रॉफ के साथ ही डेब्यू किया था | फिल्म चाहे फ्लॉप रही थी मगर टाइगर तारा की एक्टिंग की के लिए उन्हें तारीफ मिली थी और अब डेढ़ साल बाद तारा और टाइगर की जोड़ी फिर स्क्रीन पर एक साथ आने के लिए तैयार है |

तारा ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दि है की वे फिल्म हीरोपंती के सीक्वल हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिर एक बार काम करने के लिए तैयार हैं | तारा ने अपनी इन्स्टा पोस्ट में हीरोपंती 2 के निर्माता साजिद नडीआडवाला को धन्यवाद देते हुए लिखा "SO amped for this one.. A new journey begins with my #NGEFamily 💖❤️💖 #Heropanti2 "| देखिये पोस्ट-



अहमद खान के निर्देशन में बन रही हीरोपंती 2 का पोस्टर कुछ महीने पहले जारी किया गया था जीमे टाइगर ब्लैक सूट पहने हुए हाथों में बन्दूक लिए काफी स्टाइलिश दिख रहे थे | अब फिल्म में तारा की एंटरी से फैन्स की उत्सकता और बढ़ने वाली है | फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट 16 जुलाई 2021 तय है हालांकि ये आगे भी बढ़ सकती है | हीरोपंती 2 की शूटिंग इस साल दिसम्बर में शुरू होगी |

End of content

No more pages to load