Bollywood News


कंगना इन महिलाओं के लिए बोली, कैक्टस जैसी जिंदगी, मगर गुलाब जैसी नज़र आती है

कंगना इन महिलाओं के लिए बोली, कैक्टस जैसी जिंदगी, मगर गुलाब जैसी नज़र आती है
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत उन सिलेब्स में से हैं जो अपनी बात लोगों के सामने रखने से नहीं झिझकतीं। वह कई गंभीर मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती नज़र आई हैं, जिसकी तारीफ उनके फैन्स भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कि है, जिसके द्वारा वह रेगिस्तान की महिलाओं की तारीफ करती दिखाई दे रही हैं, अभिनेत्री के द्वारा साझा कि गई पोस्ट को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "रेगिस्तान की महिलाओं की तारीफ का एक पोस्ट," बोरिंग और सूखे इलाके में उन्होंने जीवन निकाला, जीवन बचाने और खाना बनाने के लिए पानी संरक्षित करने के कई तरीके विकसित किए। सबसे खास बात वे गाती और नाचती भी हैं, वे कैक्टस की तरह अपनी जिंदगी जीती हैं लेकिन गुलाब की तरह दिखती हैं, एक रेगिस्तानी महिला की तरह बनिए"| कंगना के इस पोस्ट पर उनके फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



कंगना ने अपने आगामी प्रोजेक्ट जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसके आलावा उन्होंने 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है, इसमें वह एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखाई देंगी। कुछ समय पहले वह फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा के साथ कुछ तस्वीरें और डिनर के दौरान मस्ती का वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर आरहे हैं|

End of content

No more pages to load