Bollywood News


कभी शाहिद की फोटो रखती थी पास, अब उनके साथ काम करने जा रही हैं यह अभिनेत्री

कभी शाहिद की फोटो रखती थी पास, अब उनके साथ काम करने जा रही हैं यह अभिनेत्री
बता दें कि मृणाल ठाकुर उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका टीवी से फिल्मों तक का बेहतरीन रहा है| अभी तक के फिल्मों सफर में मृणाल, सुपर 30 और बाटला हाउस जैसी हिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं| यह खूबसूरत अदाकारा अब शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में काम कर रही हैं| कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने शाहिद कपूर के साथ काम करने के अनुभव को फैन्स के साथ शेयर किया था|

मृणाल ने कहा था कि बच्चपन में वे और उनकी बहन शाहिद की तस्वीरों की कटिंग अपने पास रखती थीं जिसके चलते उन्हें अपने पेरेंट्स से डांट भी पड़ती थी और आज वे शाहिद के साथ काम कर रही हैं, ऐसे में उनके लिए ये सपना सच होने जैसा अनुभव है|

आगे उन्होंने कहा कि शाहिद कपूर एक शानदार कलाकार हैं, मुझे लगता है कि शाहिद कपूर के साथ काम कर मैंने बहुत कुछ सीखा है, सही मायनों में, ये मेरे लिए यादगार अनुभव रहा है| अगर आपको पता हो कि शाहिद की फिल्म 'जर्सी' तेलुगू हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है, इससे पहले उनकी फिल्म कबीर सिंह भी साउथ रीमेक थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी|

इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर कि भूमिका में नज़र आएँगे, शाहिद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक शानदार कवर ड्राइव शॉट की वीडियो भी शेयर की थी जिसमें वे प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह बैटिंग दिखाई दे रहे थे और क्रिकेटर सुरेश रैना भी उनकी बैटिंग से खासा इम्प्रेस नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load