Bollywood News


नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत की किस करते हुए की फोटो शेयर, फिर की डिलीट, अब हो रही है वायरल

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अब Mrs Singh हो चुकी हैं, नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ फेरे लेकर शादी कर ली है| नेहा और रोहन की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, लगभग हर फोटो में नेहा और रोहन एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नज़र आ रहे हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की एक अनसीन फोटो सामने आई हैं जो अब तक की सबसे रोमांटिक फोटोज़ कही जा सकती हैं। बता दें कि इस तस्वीर को नेहा ने अपने इन्स्टाग्राम पर साझा किया था, परन्तु बाद में उन्होंने इसको डिलीट करना पड़ा|

नेहा अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शादी के हर फंक्शन की फोटो लगातार शेयर कर रही हैं। हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक की हर फोटो नेहा ने इंस्टा पर शेयर की हैं। इस बीच हाल ही में नेहा ने अपनी सगाई एक अनसीन फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस फोटो में नेहा और रोहन एक दूसरे को किस करते नज़र आ रहे हैं।

नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा और रोहन ने व्हाइट रंग का सूट जिसके साथ उन्होंने रेड पगड़ी बांधी है। इस तस्वीर को शेयर करते ही नेहा ने अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है, उनकी इस हरकत के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं|

आपको बता दें कि नेहा के फैंस और उनके दोस्त उन्हें लगातार शादी की ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। नेहा ने अपनी शादी में फेरों के दौरान ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था जिसपर पिंक कलर का एम्ब्रॉइड्री वर्क हो रखा था, वहीं शाम को पार्टी के दौरान नेहा लाल रंग के जोड़े में दिखीं थीं। हर आउटफिट में नेहा काफी खूबसूरत लग रही हैं।

End of content

No more pages to load