Bollywood News


रोहनप्रीत सिंह से शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने बदला इन्स्टाग्राम पर अपना नाम

रोहनप्रीत सिंह से शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने बदला इन्स्टाग्राम पर अपना नाम
नई नवेली दुल्हन बनी बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ 'Mrs Singh' लगाते हुए खुद के शादीशुदा होने का ऐलान कर दिया| गायिका ने अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर लिखा, 'नेहा कक्कड़ (मिसेज सिंह), नेहा ने 24 अक्‍टूबर को परिवारवालों और दोस्‍तों की मौजूदगी में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी कर ली है, उनकी शादी की तस्‍वीरें बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है|

नेहा वेडिंग आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नज़र आई थी, दोनों की जोड़ी को फैंस लगातार नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं| अब जब नई शुरुआत हुई है तो अंदाज बदलना ही था, नेहा कक्‍कड़ ने इन्स्टाग्राम पर अपना नाम बदल दिया है और इसका एलान भी कर दिया है| उनका नया नाम भी उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है| देखिए-


हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, शादी के बाद यह जोड़ी दिल्‍ली से मुंबई लौट आई है| दोनों हाथों में हाथ लिए मुस्कारते नज़र आए थे| नेहा इस दौरान लाइट ब्लू कलर के स्ट्रीप्ड को-आर्ड आउटफिट में नज़र आईं थीं, वह हाथों में चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी| वहीं, रोहन कैजुएल लुक में नज़र आ रहे थे|

End of content

No more pages to load