Bollywood News


बिग बॉस 14: कविता ने कहा 'एजाज़ दोस्त नही हैं', सोशल मीडिया पर दोनों की पुरानी तसवीरे वायरल

बता दें कि 'बिग बॉस' के घर में होने वाली बातों का असर बाहरी दुनिया पर भी होता है। 'बिग बॉस 14' में जहां कविता और ऐजाज़ खान के बीच दूरियां बढ़ रही है, वहीं शो के बाहर काम्‍या पंजाबी, कविता को सपोर्ट करती नज़र आ रही है। कविता ने शो में बुधवार को कहा कि ऐजाज़ खान उनके दोस्‍त नहीं हैं और यदि वह ऐसा कोई दावा कर रहे हैं तो वह झूठा है। कविता ने यह भी कहा था कि वह ऐजाज़ से कभी नहीं मिलीं, लेकिन एक्‍स 'बिग बॉस' कंटेस्‍टेंट मनु पंजाबी ने कविता और ऐजाज की एक पुरानी फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर इन बातों को और हवा दे दी है, इस समय कविता को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल लिया जा रहा है|

ऐजाज़ खान 'बिग बॉस 14' के नए कैप्‍टन बन गए हैं। इसके बाद ही दोनों में लड़ाई हुई थी, जबकि वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के बाद ऐजाज ने कविता को अपना दोस्‍त बताया था। बदले में कविता भी ऐजाज़ को रेड ज़ोन से निकालकर ग्रीन ज़ोन में लेकर आ गई थी, कविता के दावों पर मनु पंजाबी ने सवाल खड़े कर दिए है। मनु ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें कविता और ऐजाज़ एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। मनू ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "किसी ने मुझे ये फोटो भेजी है, आगे कविता कौशिक और ऐजाज खान को ज्‍यादा पता होगा"| देखिये-







मजेदार बात यह थी कि ऐजाज़ और कविता की जो फोटो सामने आई है, काम्‍या ने उस पर भी जवाब दिया है। ऐजाज़ के ट्विटर हैंडल से उनकी टीम ने भी वह फोटो शेयर की है। इस पर काम्‍या ने लिखा है, 'वैसी मेरी और आपकी भी तस्‍वीर है साथ में, क्‍या हम दोस्‍त हैं? हम सभी एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन दोस्‍त सारे नहीं होते। इस तस्‍वीर से कोई बात निकलकर नही आती"|

End of content

No more pages to load