Bollywood News


वरूण धवन के साथ 'भेड़िया' के लिए फाईनल हुई कृति सैनन?

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'कुली नंबर 1' की डिजिटल रिलीज की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि यह फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। अब खबर ये आ रही है कि 'स्त्री' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ फिल्म 'भेड़िया' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता वरुण धवन के अपोजिट कृति सैनन नज़र आने वाले हैं|

'भेड़िया' फिल्म में वरुण धवन के अपॉजिट लीड रोल निभाने के लिए बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया था। हाल ही में मिली मीडिया खबरों के मुताबिक दिनेश विजान द्वारा निर्माण की जाने वाली इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन लीड रोल में दिखाई देंगी| इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

सूत्रों कि मानें तो कृति सैनन 'भेड़िया' के लिए टॉप दावेदारों में से एक मानी जा रही हैं। अमर और वरुण फिल्म में लीड एक्ट्रेस की तलाश काफी दिन से कर रहे थे और उन्होंने कृति से संपर्क किया। वहीं आभिनेत्री ने इशारा भी दिया है कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आ गई है, लेकिन फिल्म साइन करने से पहले अन्य तौर-तरीकों पर काम करने की जरूरत है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस बार में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है|

End of content

No more pages to load